लॉस एंजेलिस, 16 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ का कहना है कि उनके दोस्त टॉम हिडलेस्टन अपनी प्रेमिका टेलर स्विफ्ट के साथ खुश हैं।
हेम्सवर्थ मार्वेल फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘थोर : राग्नारोक’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
हेम्सवर्थ से जब उनके दोस्त हिडलेस्टन और स्विफ्ट के संबंधों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “वह खुश दिखाई देता है।”
यह पूछने पर कि क्या हेम्सवर्थ स्विफ्ट से मिले हैं?
वेबसाइट ‘मिरर डॉट कॉ डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा, “मैं व्यक्तिगत रूप से उनसे नहीं मिला हूं। वे कुछ दिन पहले ही यहां आए थे।”
dharmpath.com dharmpath