पेरिस, 16 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस के नीस शहर में हुए आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी शनिवार को आतंकवादी संगठन, इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली। हमले में 84 लोगों की मौत हो गई थी।
बीएफएम टेलीविजन की एक रपट के मुताबिक, आईएस ने समाचार एजेंसी क्यूएएम को बयान जारी किया है। नीस में हमला करने वाले ट्रक के चालक का नाम लाहौएज बुहेल है, जिसे आईएस का ‘सैनिक’ बताया गया है।
dharmpath.com dharmpath