मैं बार्सिलोना के बारे में सब जानता हूं : उमटिटि

बार्सिलोना, 16 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस फुटबाल टीम के सेन्टल डिफेंडर और स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना से हाल ही में जुड़ने वाले सैमुएल उमटिटि ने कहा है कि उनका इस क्लब में आना सपने के सच होने जैसा है। साथ ही उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वह स्पेन के क्लब के बारे में सब जानते हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, खिलाड़ी ने शुक्रवार को कहा वह इस क्लब का वर्षो से अनुसरण कर रहे थे और यहां आना चाहते थे।

उमटिटि ने कहा कि वह स्पेनिश क्लब के खेलने की शैली और जीतने की प्रबल इच्छा से काफी प्रभावित हैं और इसलिए यहां आना चाहते थे।

उन्होंने कहा कि वह जिस जगह पर खेलते हैं उसके लिए उन्हें थियागो सिल्वा (पीएसजी), सार्गियो रामोस (रियल मेड्रिड) और जेरार्ड पीके (बार्सिलोना) से प्रेरणा मिली है।

बार्सिलोना से जुड़ने के बाद उन्होंने कहा, “मैं यहां आकर और विश्व के दिग्गज खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने को लेकर काफी खुश हूं।”

उन्होंने कहा कि जब बार्सिलोना के साथ उन्होंने पांच साल का करार किया तो वह भावुक हो गए थे और उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।

वह ओलम्पिके लियोननेस से 2.76 करोड़ के करार के तहत बार्सिलोना में आए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493