भारतीय-कनाडाई प्रेम त्रिकोण हत्या मामले की सुनवाई पूरी

टोरंटो, 16 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय-कनाडाई प्रेम त्रिकोण हत्याकांड की नौ हफ्ते तक चली सुनवाई ओटावा की एक अदालत में शुक्रवार को पूरी हो गई।

दो बेटियों की मां गुरप्रीत रोनाल्ड और उसके प्रेमी भूपिंदरपाल गिल के खिलाफ गिल की पत्नी जगतार गिल की हत्या मामले में सुनवाई चल रही है। जगतार की वर्ष 2014 की जनवरी में उसके घर में हत्या कर दी गई थी। अदालत में दोनों ने खुद को निर्दोष बताया है।

गुरप्रीत(37) और गिल (40) दोनों ओटावा के ओसी ट्रांसपो के बस चालक थे और पड़ोसी थे और दोनों में अनैतिक संबंध था। दोनों ने गिल की पत्नी जगतार (43) की हत्या की साजिश रची, ताकि वे साथ में रह सकें।

जगतार, गिल के तीन बच्चों की मां थी। उसकी ओटावा स्थित उसके घर में 29 जनवरी, 2014 को चाकू गोद कर और लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई। उसी दिन उसकी शादी की 17वीं वर्षगांठ थी। हत्या के एक दिन पहले ही हार्निया का उसने ऑपरेशन कराया था।

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने जूरी से कहा कि गुरप्रीत एवं गिल के बीच रिश्ता था। दोनों साथ रहने का सपना देखने लगे और गिल की पत्नी की हत्या कर दिए।

गुरप्रीत रोनाल्ड की शादी जासन रोनाल्ड से हुई थी। जासन भी ओटावा की उसी कंपनी में ड्राइवर था।

पूछताछ के दौरान गुरप्रीत ने गिल के साथ संबंध होने की बात कबूल कर ली, लेकिन उसने जूरी को कहा कि गिल के साथ उसका यौन संबंध संतोषजनक नहीं था और उसका जब गिल के साथ रिश्ता चल रहा था, उसी दौरान उसने एक अन्य ड्राइवर के साथ भी रिश्ता बना लिया था।

जिरह के दौरान गिल ने जूरी से कहा कि वह गुरप्रीत रोनाल्ड से वर्ष 2013 में ही रिश्ता समाप्त कर चुका था, जबकि उसकी पत्नी की हत्या जनवरी 2014 में हुई।

सुनवाई के दौरान एक मनोवैज्ञानिक ने भी इसकी पुष्टि की कि गिल और रोनाल्ड ने उससे भविष्य में साथ रहने के लिए परामर्श लेने के लिए संपर्क किया था। रोनाल्ड के पति ने भी गवाही दी है। उसने जूरी को बताया है कि किस तरह उसकी पत्नी ने कई बार उस पर चाकू से हमला करने की कोशिश की थी।

इस सनसनीखेज हत्याकांड में 12 सदस्यीय जूरी अपना फैसला सुनाने की तैयारी में है। इस हत्याकांड से भारतीय कनाडाई समुदाय स्तब्ध रह गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493