नकारात्मक भूमिकाओं के प्रति स्वाभाविक आकर्षण : विवेक

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। ‘शूट आउट एट लोखंडवाला’ में नकारात्मक भूमिका निभा चुके अभिनेता विवेक ओबेरॉय अब आगामी फिल्म ‘राय’ में अंडरवल्र्ड डॉन मुथप्पा राय की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि उन्हें इस तरह के अभिनय में मजा आता है।

यह पूछे जाने पर कि वह ‘राय’ में किस तरह का किरदार निभा रहे हैं? इस पर विवेक ने कहा, “मैं स्वाभाविक रूप से नकारात्मक भूमिका की ओर आकर्षित हूं। कलाकार के रूप में मैं इसका आनंद लेता हूं।”

विवेक (39) ने कहा कि ‘राय’ सिर्फ गैंगस्टर फिल्म नहीं है।

राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘राय’ के किरदार के लिए विवेक ने बेंगलुरू में पूर्व अंडरवल्र्ड डॉन मुथप्पा राय के साथ उनका व्यवहार समझने के लिए एक सप्ताह का समय बिताया।

फिल्म ‘साथिया’ से सराहे जा चुके अभिनेता ने कहा कि वह जल्द ही लव स्टोरी पर काम करेंगे।

इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित उनकी हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ में रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी और उर्वशी रौतेला भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493