ऋतिक बेहद मेहनती अभिनेता : शरद

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की आगामी फिल्म ‘मोहन जोदड़ो’ में भूमिका निभाने वाले अभिनेता शरद केलकर ने कहा है कि ऋतिक रोशन बेहद मेहनती कलाकार हैं।

यह पूछे जाने पर कि ऋतिक के साथ करना कैसा लगा, शरद ने टेलीफोन पर आईएएनएस से कहा, “वह मृदुभाषी और हमेशा मदद के लिए तैयार रहने वाले इंसान हैं। वे बेहद मेहनती हैं और सबको उनसे यह सीख लेनी चाहिए कि वे अपने काम में कितनी कड़ी मेहनत करते हैं।”

शरद केलकर फिल्म ‘बैंग बैंग’ में भी ऋतिक के साथ थे।

शरद ने कहा, “शूटिंग के दौरान घायल होने के बावजूद उन्होंने शूटिंग की। उन्होंने कभी घमंड नहीं दिखाया।”

गोवारिकर लिखित व निर्मित फिल्म ‘मोहन जोदड़ो’ एक ऐतिहासिक रोमांचक फिल्म है, जो 2,600 ईसा पूर्व की कहानी बयां करती है।

यह फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होगी। नवोदित अभिनेत्री पूजा हेगड़े की यह पहली फिल्म है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493