पेरिस, 16 जुलाई (आईएएनएस)। इटली के दो फुटबाल क्लब इंटर मिलान और टोरिनो एफसी फ्रांसीसी क्लब ओलम्पिक लियोन के मिडफील्डर स्लिमेंट ग्रेनेर को अपने क्लब में शामिल करना चाहते हैं।
फ्रांस के अखबार ली इक्विपे ने इस बात का खुलासा किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक दोनों क्लबों में से एक क्लब ने खरीद के विकल्प के साथ ऋण करार पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
पिछले सप्ताह इंग्लिश फुटबाल क्लब संडरलैंड, इटली के फुटबाल क्लब पालेर्मो और रूस के एक क्लब ने भी ग्रेनेर को अपने साथ जोड़ने में रूचि दिखाई थी।
अखबार के मुताबिक ग्रेनेर अगले सत्र में लियोन के साथ ही रहना चाहते हैं इसलिए उन्होंने क्लब के साथ अपने करार को 2018 तक के लिए बढ़ा लिया है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, ले इक्विपे ने शुक्रवार को लिखा है कि इटली के ही क्लब नापोली ने फ्रांस के मिडफील्डर कोरेंटिन टोलिस्सो को अपने साथ लाने के लिए लियोन को प्रस्ताव दिया था। हालांकि उनका करार क्लब के साथ जून 2020 तक बढ़ा दिया गया है।
नापोली के प्रस्ताव को फ्रांस के क्लब ने नकार दिया है।
dharmpath.com dharmpath