दमिश्क, 16 जुलाई (आईएएनएस)। सीरिया में शनिवार को बमबारी व विस्फोट में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई।
समचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सीरिया में काम करने वाली ब्रिटेन की मानवाधिकार संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी ऑफ ह्यूमन राइट्स ने कहा कि अलेप्पो सिटी में अज्ञात विमान द्वारा की गई बमबारी में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि मानबेच शहर में एक विस्फोट में पांच अन्य लोगों की मौत हो गई।
अलेप्पो प्रांत में हिंसा में तेजी ऐसे समय में हुई है, जब सीरियाई सेना ने मंगलवार को संघर्ष विराम को 72 घंटे के लिए बढ़ा दिया। संघर्ष विराम छह जुलाई को शुरू हुआ था।
dharmpath.com dharmpath