‘मोहन जोदड़ो’ के निर्माताओं ने भुज की गांव पंचायत को धन्यवाद दिया

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की आगामी फिल्म ‘मोहन जोदड़ो’ के मुख्य दृश्यों की शूटिंग गुजरात के प्रांत भुज के गांवों में हुई है और इसमें मदद के लिए फिल्म के निर्माताओं ने गांव के लोगों और पंचायत का शुक्रिया अदा किया।

फिल्म के कई दृश्यों को गांवों के अंदरूनी हिस्सों में फिल्माया गया है और इसमें गांवों के निवासियों ने उनका काफी समर्थन किया।

फिल्म की शूटिंग के बारे में जब गांवों के प्रधानों से बात की गई, तो उन्होंने तहे दिल से इस प्रस्ताव का स्वागत किया। सभी की मदद से बिना किसी परेशानी के ‘मोहन जोदड़ो’ की शूटिंग पूरी हो सकी।

फिल्म के एक प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, “फिल्म के दृश्य गावों के अंदर शूट किए जाने थे और इसलिए, हमने गांव के प्रधानों से मुलाकात की। उनकी ओर से फिल्म के सेट को तैयार करने तथा सभी सदस्यों को मदद देने में निभाई गई भागीदारी के लिए हम सब उनके आभारी हैं।”

आशुतोष गोवारीकर निर्देशित फिल्म ‘मोहन जोदड़ो’ 12 अगस्त को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493