आजकल के लोग सोचते हैं कम : अमिताभ

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस के नीस में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा कि आज के समय में लोग कहीं बैठकर विभिन्न मुद्दों पर आपस में सोचना-विचारना जरूरी नहीं समझते और न ही इसकी कोशिश करते हैं।

नीस शहर में बासटिल डे (राष्ट्रीय दिवस) के मौके पर आतिशबाजी देखने उमड़े लोगों के बीच एक आतंकवादी असलहों से भरा ट्रक लेकर जा घुसा। इस घटना में 84 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें से एक तिहाई लोगों की हालत गंभीर है।

अमिताभ ने कहा, “क्या कोई कई दिन, शाम और रातें समुद्र किनारे रेत पर चलते हुए बिता सकता है? आज एक इंसान भारी दिल के साथ इस प्रकार की घटनाओं की खबर सुनते हुए नींद से जागता है।”

अभिनेता ने कहा, “इस प्रकार की तबाही और बर्बादी का वर्णन करने के लिए शब्द पर्याप्त नहीं हैं। क्या हम बैठकर इस बारें में आपस में बात कर ऐसी घटनाओं को रोक नहीं सकते? या फिर शांति व खुशहाली के लिए प्रार्थना नहीं कर सकते?”

अमिताभ ने कहा कि आज के समय में लोगों में सोचने और समझने की क्षमता की काफी कमी है। इस प्रकार की चीजों से गुजरने के बारे में सोचा गया था?

उन्होंने कहा, “मुझे तो नहीं लगता। अंत जीवन की पूर्णता का अर्थ है। क्या जीवन देने वाला हमारे लिए इससे बेहतर चीजें नहीं सोच सकता?”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493