टेरेंस, बोस्को से बहुत कुछ सीखा है : माधुरी

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। लोकप्रिय डांस रियलिटी शो ‘सो यू थिंक यू कैन डांस अब इंडिया की बारी’ में टेरेंस लुइस और बोस्को मार्टिस के साथ निर्णायक मंडल की सदस्य बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित-नेने ने बताया कि दोनों कोरियोग्राफर नृत्य को लेकर उत्साहित हैं और उन्होंने उनसे बहुत-कुछ सीखा है।

माधुरी ने कहा, “यह सबसे बेहतरीन डांसिंग शो है। टेरेंस और बोस्को दोनों डांस को लेकर काफी उत्साहित हैं और मैंने दोनों से बहुत कुछ सीखा है।”

उन्होंने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि भारत में इतने प्रतिभाशाली नर्तक होंगे। वे शानदार हैं और मैंने उनसे काफी प्रेरणा ली है। जब मैंने लड़कियों को क्रंपिग और अन्य तरह के डांस करते देखा, तो मुझे लगा कि मुझे भी इस तरह का नृत्य करना चाहिए। यात्रा काफी खास और शानदार रही।”

टेलीविजन शो का ग्रैंड फिनाले रविवार को होगा।

अपने अनुभव के बारे में टेरेंस ने कहा, “‘सो यू थिंक यू कैन डांस’ अद्भुत था। यह शो काफी साकारात्मक था, जिसमें बाहर जाते हुए भी लोगों के चेहरे पर खुशी थी।”

बॉस्को-सीजर कोरियोग्राफर जोड़ी के लिए मशहूर बोस्को ने कहा, “इस शो ने मुझे हंसाया और रुलाया। मैं सभी को याद करूंगा। कोरियोग्राफर अद्भुत थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493