तुर्की में सैन्य हेलीकॉप्टर वापस भेजेगा ग्रीस

ग्रीस सरकार के प्रवक्ता ओल्गा गेरोवैसिलिस ने ईमेल से जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया ग्रीस के अधिकारी इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करेंगे। हालांकि यह गंभीर है कि हेलीकॉप्टर में सवार जिन आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है, उन पर अपने देश के संविधान के उल्लंघन और लोकतांत्रिक सरकार को उखाड़ फेंकने के प्रयास का आरोप है।

ग्रीक जनरल स्टाफ ने एक घोषणा में इसकी पुष्टि की कि हेलीकॉप्टर में सवार तुर्की के आठ सैन्य अधिकारियों ने राजनीतिक शरण का अनुरोध किया था, जिनमें तीन मेजर, तीन लेफ्टिनेंट और दो सार्जेंट शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493