इससे पहले जारी हुए लोगो का सोशल मीडिया पर काफी मजाक उड़ाया गया।
ट्रंप के अभियान ने शुक्रवार को उनके द्वारा इंडियाना के गवर्नर माइक पेंस से मुलाकात करने के बाद उन्हें उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाने की पेशकश के बाद जिस लोगो को जारी किया था, उसका सोशल मीडिया पर काफी मजाक बनाया गया, जिसके बाद शनिवार को नया लोगो जारी किया गया।
पेंस ने मई की शुरूआत में इंडियाना के प्राइमरी के पहले ट्रंप के बदले टेड क्रूज का समर्थन किया था। इंडियाना प्राइमरी में ट्रंप ने जीत दर्ज की थी।
ट्रंप के अभियान की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी इस लोगो में उनके तथा पेंस के परिवार का नाम दर्शाया जा रहा है। इस पर एक स्लोगन भी जारी किया गया है, जिसमें लिखा है “मेक अमेरिका ग्रेट अगेन”।
dharmpath.com dharmpath