नस्लीय संबंधों के भविष्य पर 60 फीसदी अमेरिकियों का रुख निराशावादी : सर्वेक्षण

हाल ही में वाशिंगटन पोस्ट-एबीसी न्यूज ने टेलीफोन पर 1,003 बालिग लोगों से अमेरिका में नस्ली संबंधों के बारे में उनकी राय पूछी। इस सर्वेक्षण में 63 प्रतिशत लोगों का भविष्य में नस्लीय संबंधों के प्रति निराशावादी रुख रहा, जबकि 32 प्रतिशत लोगों ने इसे ‘आमतौर पर अच्छा’ माना।

यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस के प्राध्यापक पीनियल जोसेफ ने कहा, “यह निश्चित रूप से सबसे खराब राजनीतिक माहौल है जिसे मैंने अपने जीवन में देखा है।”

विभिन्न जातियों के प्रतिनिधियों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की है कि कुछ गलत हो रहा है लेकिन उनके बीच संघर्ष के कारण और समाधान पर कोई आम सहमति नहीं दिखी।

पहले हुए सर्वेक्षणों के अनुसार, अमेरिकियों की मनोदशा में यह परिवर्तन 2012 में अश्वेत ट्रेवन मार्टिन और 2013 में अश्वेत माइकल ब्राउन की हत्या के बाद से हुआ है। इन दोनों ही घटनाओं में श्वेत पुलिसकर्मियों ने इन दोनों निशस्त्र युवा अश्वेतों को जान से मार दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493