भाई ने पाकिस्तानी मॉडल कंदील की हत्या की बात मानी

इस्लामाबाद, 17 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सोशल मीडिया की स्टार मॉडल-अभिनेत्री कंदील बलूच के भाई ने ‘इज्जत’ के नाम पर बहन की हत्या किए जाने की बात मान ली है। उसने बताया कि कंदील को नशे की गोली देने के बाद उसने उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

कंदील के भाई वसीम को पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार किया।

कंदील की शनिवार सुबह मुल्तान स्थित उनके घर में हत्या कर दी गई थी। समाचार-पत्र ‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, कंदील के पिता ने कहा था कि कंदील के छोटे भाई वसीम ने उनकी हत्या की है।

वसीम ने कहा, “उसने (कंदील) सोशल मीडिया पर उत्तेजक वीडियो और बयान जारी कर बलूच नाम का अपमान किया था। और भी कई मुद्दे हैं..जैसे कि मौलवी का मुद्दा।” उसका इशारा मुफ्ती कावी के साथ कंदील की सेल्फी को लेकर था।

उसने कहा, “मैंने उसे एक टैबलेट दिया और फिर उसका गला घोंट दिया।”

एक पुलिस अधिकारी ने मुल्तान में कहा कि कंदील की हत्या के बाद वसीम अपने दो दोस्तों के साथ डेरा गाजी खान भाग गया था।

उन्होंने कहा कि पुलिस वसीम के दोस्तों की गिरफ्तारी में जुटी है। उनसे बात के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि इस वारदात में उनकी संलिप्तता थी या नहीं।

कंदील के पिता मोहम्मद अजीम ने एफआईआर में कहा कि वसीम शोबिज जगत में कंदील के काम करने के खिलाफ था और उसने यह अतिरंजित कदम अपने भाई मोहम्मद असलम शाहीन के इशारे पर उठाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493