विस्फोटक के साथ फिलिस्तीनी जरूशलम में गिरफ्तार

जरूशलम, 17 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायली पुलिस ने रविवार को बैग में विस्फोटक ले जा रहे एक फिलिस्तीनी नागरिक को तब गिरफ्तार किया जब वह जरूशलम के मध्य में एक ट्राम में चढ़ने जा रहा था। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

20 वर्षीय फिलिस्तीनी युवक पश्चिमी तट का निवासी है। जफ्फा रोड स्थित रेलवे स्टेशन के निकट एक सुरक्षा गार्ड के संदेह पर उसे गिरफ्तार किया गया।

सुरक्षा गार्ड ने युवक के बैग की वस्तुओं की जांच करने को कहा। जब महसूस हुआ कि बैग में बम है तो पुलिस को बुलाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने समाचार एजेंसी एफे न्यूज से कहा कि इस घटना के बाद क्षेत्र से सभी लोगों को बाहर निकाल दिया गया, दुकानें बंद करवा दीं और युवक की जांच के दौरान पूरे इलाके को घेर लिया।

युवक के बैग में कई देसी बम मिले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493