मुंबई, 18 जुलाई (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ के करण पटेल सह-कलाकार दिव्यंका त्रिपाठी के रिसेप्शन में कथित तौर पर मीडिया से बचते दिखे।
वहीं उन्होंने स्पष्ट किया कि मीडिया को खुद से एक हाथ दूर खड़ा देखकर वह डर गए और उन्होंने सोचा की कोई भी हादसा होने से पहले वह वहां से भाग जाएं।
दिव्यंका ने भोपाल में 8 जुलाई को अभिनेता विवेक दहिया के साथ शादी की और चंडीगढ़ में उनकी रिसेप्शन पार्टी थी। वहीं गुरुवार को दोनों ने यहां अपने दोस्तों के लिए पार्टी का आयोजन किया।
खबरों की माने तो जब मीडिया ने करण के साथ बातचीत करनी चाही तो करण उनसे बात करने के मूड में नहीं दिख रहे थे और वहां से भाग निकले।
करण ने कहा, “मीडिया मेरे एक हाथ की दूरी पर थी। जब मैंने उनसे अनुरोध किया कि थोड़ा दूर रहे तो वह बात करेंगे और वहीं भगदड़ की स्थिति देखकर मैं डर गया। किसी के भी चोट लगने से मैं डरता हूं। इसलिए मैं वहां से भाग गया।”
करण, दिव्यंका की रिसेप्शन पार्टी में अपनी पत्नी अंकिता के साथ पहुंचे थे।
dharmpath.com dharmpath