मुंबई, 18 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री लवीना टंडन टेलीविजन धारावाहिक ‘हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल’ में नजर आएंगी।
लवीना पहली बार ऐतिहासिक कॉमेडी में हसीना का किरदार निभाते दिखाई देंगी। वह अनारकली को टक्कर देने के लिए मुगल दरबार में प्रवेश करेंगी।
कीकू शारदा, विशाल कोटियन और शो के अन्य कलाकारों के साथ काम को उत्साहित लवीना ने कहा, “मैं बिग मैजिक के प्रमुख शो’ हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल’ का एक हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। जैसे ही मुझे यह प्रस्ताव मिला, मैंने इसके लिए हामी भर दी। चूंकि में पिछले तीन सालों से गंभीर किरदार निभा रही हूं तो यह मेरे लिए सुखद परिवर्तन है।”
लवीना वाली कड़ी का प्रसारण बिग मैजिक पर 19 जुलाई और 20 को होगा।
dharmpath.com dharmpath