अमायरा ने पहली तेलुगू फिल्म की शूटिंग शुरू की

चेन्नई, 18 जुलाई (आईएएनएस)। पिछले साल तमिल फिल्म ‘अनेगन’ के साथ दक्षिणी फिल्मों की शुरुआत कर चुकीं अभिनेत्री अमायरा दस्तूर ने राज तरुण के साथ तेलुगू फिल्म ‘राजू गदू’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “शूटिंग शुरू किए हुए एक सप्ताह हो चुका है। उनका किरदार चुलबुला है और वह इसमें पूरी तरह ‘देशी’ लुक में हैं। यह कॉमेडी फिल्म है और इसमें अमायरा का हास्य पक्ष सामने आएगा।”

संजना रेड्डी इस फिल्म के साथ निर्देशन के क्षेत्र में शुरुआत कर रही हैं।

हालांकि, अमायरा ने दो तेलुगू फिल्मों के लिए हामी भरी है। इसमें फिल्म निर्माता पुरी जगन्नाथ की फिल्म भी शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493