काबुल, 18 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत के सांगिन और मार्जा जिलों में आतंकवादियों के खिलाफ हुए हवाई हमलों में 16 तालिबान आतंकवादी मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आतंकवादियों के खिलाफ हवाई हमले रविवार को किए गए।
सांगिन जिले में आतंकवादियों के ठिकानों पर की गई कार्रवाई में 10 तालिबान आतंकवादी मारे गए, जबकि छह अन्य घायल हो गए।
मार्जा जिले में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में छह अन्य आतंकवादी मारे गए।
dharmpath.com dharmpath