रजनीकांत ने वर्जीनिया में किया सच्चिदानंद आश्रम का दौरा

चेन्नई, 18 जुलाई (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी बेटी ऐश्वर्य के साथ वर्जीनिया में सच्चिदानंद आश्रम का दौरा किया। इसे योगविले के नाम से भी जाना जाता है।

ऐश्वर्य ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

अपने ट्वीट में ऐश्वर्य ने लिखा है, “अप्पा और मैं गुरु सच्चिदानंद के आश्रम में हैं। योगविले वर्जीनिया की 30वीं वर्षगांठ।”

इस ट्वीट के साथ ऐश्वर्य ने दो फोटो भी साझा की।

सूत्रों के अनुसार, दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के जाने माने 65 वर्षीय अभिनेता करीब एक माह पहले अमेरिका के लिए रवाना हुए थे। माना जा रहा है कि वह इस सप्ताह के अंत में भारत लौटेंगे।

अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “उन्हें इस सप्ताह वापस आ जाना चाहिए।”

फिल्म शुक्रवार को रिलीज होने वाली है, जिसमें रजनीकांत को एक डॉन के रूप में देखा जाएगा, जो मलेशियाई तमिलों के समान अधिकार के लिए लड़ता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493