मांट्रियल में अभ्यास करेगा रियल मेड्रिड

मेड्रिड, 18 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल टीम रियल मेड्रिड अभ्यास के लिए कनाडा के शहर मांट्रियल पहुंच गई है।

यह टीम सेविला के साथ होने वाले यूईएएफए सुपर कप मुकाबले में खेलने से पहले खुद को यहां 2016-17 सीजन के लिए तैयार करेगी।

क्लब अध्यक्ष फ्लोरेंटीनो पेरेज भी टीम के साथ मांट्रियल पहुंच हैं। रियल मेड्रिड टीम यहां के मांट्रियल इम्पैक्ट टीम के मैदान कैसरीन लेटोरक्स के मैदान पर अभ्यास करेगी।

कनाडा से यह टीम अमेरिका जाएगी, जहां वह 2016 इंटरनेशनल चैम्पियंस कप में हिस्सा लेगी। यहां उसका सामना पेरिस सेंट जर्मेन, चेल्सी और बायर्न म्यूनिख के साथ होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493