छत्तीसगढ़ की लड़की ने जीता पहला भारतीय ‘सो यू थिंक यू कैन डांस’स खिताब

मुंबई, 18 जुलाई (आईएएनएस)। ‘क्रंप क्वीन’ के नाम से मशहूर छत्तीसगढ़ की लड़की अलीशा बेहुरा ने रविवार रात को डांस रियेलिटी शो ‘सो यू थिंक यू कैन डांस’ का पहला भारतीय संस्करण ‘अब इंडिया की बारी’ जीत लिया है।

भिलाई की 17 वर्षीय किशोरी ने कई महीनों की कड़ी प्रतियोगिता और इस दौरान शानदार प्रदर्शन करके इस रियेलिटी शो में जीत हासिल की है।

अलीशा ने कहा, “इस जीत के साथ ही मैं हमारे देश के सभी महत्वकांक्षी नर्तकों को बड़ा सोचने और किसी भी चीज से न रुकने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती हूं”

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और नृत्यांगना माधुरी दीक्षित, नृत्य निर्देशकों टेंरेंस लुईस और बोस्को मार्टिस ने अलीशा के नाम की घोषणा की।

माधुरी ने कहा, “मैने यह पहली लड़की देखी है, जो इतनी बेहतरीन क्रंपिंग करती है। उसमें काफी स्टाइल और मासूमियत है।”

टेरेंस ने कहा, “अलीशा की यात्रा शुरू से ही ‘गूगली’ की तरह बिल्कुल सटीक थी।”

अलीशा को पुरस्कार स्वरूप 25 लाख रुपये, एक मारुति सुजुकी आल्टो के10 और येप मी की ओर से 20,000 रुपये की कीमत के गिफ्ट वाउचर मिले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493