असुरक्षित नहीं, पर कई बार असहज हो जाती हूं : आलिया

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि कलाकारों को हर फिल्म में बेहतर प्रदर्शन देने के दबाव से गुजरना पड़ता है, पर वह इन सबसे असुरक्षित महसूस नहीं करतीं। हां, कई बार वह असहज अवश्य हो जाती हैं।

बॉलीवुड में 2012 में आई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से कदम रखने वाली अभिनेत्री ने इसके बाद ‘हाईवे’, ‘टू-स्टेट्स’, ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘कपूर एंड संस’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसी बेहतरीन फिल्में की। पिछले साल आई उनकी फिल्म ‘शानदार’ हालांकि, कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

एक कलाकार को महसूस होने वाली असुरक्षा की भावना के बारे में पूछे जाने पर आलिया ने आईएएनएस को बताया, “मुझे लगता है कि एक कलाकार पर हर फिल्म में बेहतर प्रदर्शन देने का दबाव होता है, जिससे आप अपनी स्थिति को लेकर चिंतित हो जाते हैं। मैं इन सभी चीजों से कभी असुरक्षित नहीं महसूस करती, पर कई बार असहज हो जाती हूं।”

निर्देशक महेश भट्ट और बीते जमाने की अभिनेत्री सोनी राजदान की बेटी आलिया का कहना है कि जब वह असहज महसूस करती हैं, तो परिवार का समर्थन उन्हें इससे बाहर आने में मदद करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493