आर्मी चीफ बिक्रम सिंह ने शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

Jammu-Chief-of-Army-Staff-General-Bikram-Singh-pay-tributes-to-five-of-their-sl--जम्मू।। आर्मी चीफ जनरल बिक्रम सिंह ने जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पांच भारतीय जवानों की हत्या के मद्देनजर बुधवार को सुरक्षा हालात का जायजा लिया।

विभिन्न बलों के वरिष्ठ कमांडरों के साथ जनरल सिंह नगरोटा स्थित 16, कोर मुख्यालय पहुंचे, जहां पर जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल संजीव चाचरा, जीओसी, 16 कोर लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुडा के नेतृत्व में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षा हालात से अवगत कराया।

उन्हें कल हुए हमले तथा उससे पहले हुए हमलों, गोलीबारी की घटनाओं और सीजफायर के उल्लंघन के बारे में भी जानकारी दी गई। दिल्ली से सुबह जम्मू पहुंचने के बाद जनरल सिंह ने जम्मू में टेक्निकल एयरपोर्ट पहुंचकर तिरंगे में लिपटे ताबूतों में रखे शहीद जवानों के शवों पर पुष्प अर्पित किए।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493