जर्मनी की ट्रेन में कुल्हाड़ी से हमला, 4 घायल

बर्लिन, 19 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिणी जर्मनी की एक ट्रेन में एक शख्स ने सोमवार देर रात कुल्हाड़ी से चार लोगों को घायल कर दिया।

अधिकारियों का कहना है कि पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है।

‘बीबीसी’ ने पुलिस के हवाले से बताया कि वर्जबर्ग में इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और एक को मामूली चोटें आई हैं।

शुरुआती रिपोर्टों में इस हमले में 20 लोग घायल होने की बात सामने आई थी।

हमलावर की पहचान और उसका मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं हैं।

बावेरियन अधिकारी ने जर्मनी की मीडिया के हवाले से बताया कि हमलावर 17 वर्षीय अफगानिस्तानी शरणार्थी है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

घटनास्थल पर पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि हमलावर को उस समय मार गिराया गया, जब वह भागने की कोशिश कर रहा था।

इस हादसे के बाद वर्जबर्ग-हेडिंग्सफेल्ड और ओसेनफर्ट के बीच रेल लाइन बंद कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493