रूस पर वाडा की रिपोर्ट का सावधानीपूर्वक अध्ययन होगा : आईओसी

लौसाने, 19 जुलाई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने अपनी घोषणा में बताया कि वह रूस के खिलाफ विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की रिपोर्ट का सावधानी से अध्ययन करेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आईओसी के बयान के हवाले से बताया कि उसे वाडा की ‘इंडिपेंडेंट पर्सन रिपोर्ट’ मिली है और इसे काफी सावधानी से देखा जाएगा।

आईओसी ने सोमवार को अपनी घोषणा में बताया कि वह रूसी खेल मंत्रालय के संबंध में इस रिपोर्ट में आरोपों के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी को काफी ध्यान से पढ़ेगा।

इस अध्ययन के बाद आईओसी कार्यकारी बोर्ड (ईबी) मंगलवार को टेलिफोन के जरिए होने वाले सम्मेलन में अपना पहला फैसला सुनाएगा।

वाडा के वकील रिचर्ड मैक्लारेन के नेतृत्व वाले वाडा स्वतंत्र आयोग सोची में आयोजित हुए शीतकालीन ओलंपिक खेलों-2014 में डोपिंग से संबंधित धोखाधड़ी पर एक रिपोर्ट पेश की।

रूस ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उसे पहले ही अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स संघ (आईएएएफ) की सदस्यता से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493