रियो ओलम्पिक : सुरक्षा बलों ने पूरी की सुरक्षा जांच अभ्यास

ब्रासीलिया, 19 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील के रियो डी जनेरियो में अगले माह होने वाले ओलम्पिक खेलों की सुरक्षा की तैयारी के लिए सुरक्षा बलों ने दो वृहद स्तरीय सैन्य अभ्यास कार्यक्रम को पूरा कर लिया है।

रियो में पांच अगस्त से शुरू हो रहे ओलम्पिक खेलों के उद्घाटन समारोह के लिए रविवार को डियोडोरो में सुरक्षा योजनाओं की जांच पूरी की।

रियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के उद्घाटन समारोह का आयोजन मराकाना स्टेडियम में होगा। आयोजकों ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सुरक्षा समन्वयक क्रिस्टियानो साम्पाइयो ने कहा कि इस सैन्य अभ्यास में 55 देशों और क्षेत्रों के विशेषज्ञों के सुझाव भी शामिल थे।

वेबसाइट ‘रियो 2016 डॉट कॉम’ के अनुसार, क्रिस्टियानो ने बताया, “हम कई देशों के साथ अपने अनुभवों को साझा कर रहे हैं और जिसकी असर यहां रियो डी जनेरियो में दिखेगा।”

विशेष परियोजनाओं के निदेशक फीलिप सेइक्सास ने कहा, “हम आश्वस्त हैं कि हम ओलम्पिक खेलों के उद्घाटन समारोह के लिए तैयार हैं। सभी सुरक्षा बल सातों दिन 24 घंटे काम करेंगे।”

ब्राजील पांच से 21 अगस्त तक होने वाले ओलम्पिक खेलों की सुरक्षा के लिए 85,000 जवानों को तैनात करेगा, जिसमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493