मुंबई सिटी से जुड़े गोलकीपर नेटो, डिफेंडर गोइआन

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी टीम मुंबई सिटी एफसी ने ब्राजील के गोलकीपर रॉबटरे वोलपाटो नेटो और रोमानियाई डिफेंडर लुसियान गोइआन को लीग के तीसरे संस्करण के लिए अपने साथ जोड़ लिया है।

फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इस बात की घोषणा की।

दोनों विदेशी खिलाड़ी क्लब को मजबूती प्रदान करेंगे। खिलाड़ियों का अनुभव आने वाले सत्र में क्लब के लिए काफी मददगार साबित होगा।

नेटो काोनमेबोल कोपा सुदामेरिकाना-2013 की उप-विजेता टीम का हिस्सा थे।

गोइआन ने ज्यादातर फुटबाल रोमानिया की शीर्ष डिवीजन लीग में खेली है और दो बार रोमानिया कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं, जिसमें 2015-16 का खिताब भी शामिल है।

वह मुंबई के कोच एलेक्जेंडर गुईमारेस से साथ चीन सुपर लीग के क्लब टिआनजिन टेडा के लिए भी खेल चुके हैं।

क्लब के मुख्य कोच गुईमारेस ने कहा, “लुसिआन और रॉबटरे हमारी टीम के अभिन्न अंग होंगे। दोनों ने उच्च स्तर का फुटबाल खेला है और वह दोनों सेंटर बैक और गोलकीपिंग में टीम को अनुभव प्रदान करेंगे।”

गुईमारेस ने कहा, “मैं लुसिआन को जानता हूं, मैंने उन्हें चीन में प्रशिक्षण दिया था। मैं रॉबटरे और उनके टीम के साथ जुड़ने का इंतजार नहीं कर सकता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493