समाचार एजेंसी ‘दोगन’ ने एक अधिकारी के हवाले से कहा है कि दोनों पायलट रूसी जेट विमान को मार गिराने में भी शामिल थे।
तुर्की के एक आधिकारी ने पत्रकारों को बताया, “रूसी एससू -24 विमान को मार गिराने में शामिल तुर्की के दो पायलटों को हिरासत में लिया गया है।” हालांकि उन्होंने कहा कि पायलटों को विफल कर दिए गए तख्तापलट में संलिप्तता के आरोप में हिरासत में लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि सीरिया की सीमा से लगे तुर्की के इलाके में रूसी लड़ाकू जेट को मार गिराने के बाद तुर्की और रूस के बीच अभूतपूर्व राजनयिक संकट खड़ा हो गया था, जो पिछले माह दोनों देशों द्वारा द्विपक्षीय संबंधों को बहाल करने की सहमति के साथ खत्म हुआ।
dharmpath.com dharmpath