शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 41 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार में मंगलवार को मजबूती दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 40.96 अंकों की मजबूती के साथ 27,787.62 पर और निफ्टी 19.85 अंकों की बढ़त के साथ 8,528.55 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 43.39 अंकों की बढ़त के साथ 27790.05 पर खुला जबकि 40.96 अंकों की गिरावट के साथ 27,787.62 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,826.69 के उच्चतम जबकि 27,637.98 के निचले स्तरों को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में मजबूती देखी गई। आईसीआईसीआई बैंक (2.11 फीसदी), पावर ग्रिड (1.90 फीसदी), ल्युपिन (1.52 फीसदी),टाटा स्टील (1.27 फीसदी) और टीसीएस (1.15 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे हिंदुस्तान यूनिलीवर (2.75 फीसदी), एक्सिस बैंक (1.06 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (1.03 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (0.84 फीसदी) और कोल इंडिया (0.81 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 5.6 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 8,514.30 पर खुला जबकि 19.85 अंकों की कमजोरी के साथ 8,528.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,540.05 के ऊपरी और 8,476.70 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। मिडकैप 21.92 अंकों की मजबूती के साथ 12,071.97 पर और स्मॉलकैप 12.76 अंकों की गिरावट के साथ 11,909.59 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 13 सेक्टरों में मजबूती रही। तेल-गैस में 1.90 फीसदी, ऊर्जा में 1.41 फीसदी, बिजली में 0.64 फीसदी, यूटिलिटीज में 0.54 फीसदी और स्वास्थ्य में 0.48 फीसदी की सर्वाधिक मजबूती रही।

बीएसई के छह क्षेत्रों में गिरावट रही, जिसमें तेज खपत उपभोक्ता वस्तुओं में 0.62 फीसदी, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं में 0.29 फीसदी, रियलिटी में 0.26 फीसदी, वित्त में 0.23 फीसदी और बैंकिंग में 0.15 फीसदी की गिरावट रही।

सेंसेक्स में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,194 शेयरों में तेजी और 1,476 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 166 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493