नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। गुरुप्रसाद मोहापात्रा ने मंगलवार को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के चेयरमैन का पदभार ग्रहण कर लिया।
गुरुप्रसाद 1986 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
सरकारी विमानपत्तन संचालक एएआई ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, “1986 बैच के गुजरात कैडर के अतिरिक्त सचिव रैंक के आईएएस अधिकारी गुरुप्रसाद मोहापात्रा ने आज (मंगलवार) भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का चेयरमैन पद संभाल लिया।”
एएआई का चेयरमैन बनने से पहले गुरुप्रसाद वाणिज्य विभाग में संयुक्त सचिव थे।
dharmpath.com dharmpath