ममता ने जताया हॉकी दिग्गज शाहिद के निधन पर शोक

कोलकाता, 20 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भारत के दिग्गज हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद के निधन पर शोक जताया।

ममता ने ट्वीट किया, “हॉकी के बेहतरीन खिलाड़ी शाहिद के निधन की खबर से काफी दुख हुआ। भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक। उनके परिवार और दोस्तों के साथ मेरी सांत्वना है।”

ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य रह चुके शाहिद काफी समय से किडनी और लीवर की परेशानी से जूझ रहे थे। 56 वर्षीय दिग्गज ने बुधवार को गुड़गांव के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

भारतीय टीम के कप्तान रह चुके शाहिद मॉस्को ओलम्पिक-1980 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

लंबे समय से बीमार शाहिद की तबीयत पीलिया और डेंगू के संक्रमण के कारण और खराब हो गई थी। इसी माह की शुरुआत में उन्हें वाराणसी से गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493