चीन में गैस पाइपलाइन फटी, 2 की मौत

वुहान, 20 जुलाई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। मध्य चीन के हुबेई प्रांत में बुधवार सुबह एक गैस पाइपलाइन फट जाने से दो लोगों की मौत और तीन अन्य घायल हो गए हैं।

वुहान, 20 जुलाई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। मध्य चीन के हुबेई प्रांत में बुधवार सुबह एक गैस पाइपलाइन फट जाने से दो लोगों की मौत और तीन अन्य घायल हो गए हैं।

यह दुर्घटना एंशी तुजिया स्वायत्त प्रांत के कुइजीबा बस्ती में सुबह 6: 20 बजे उस समय घटी जब दक्षिण से पश्चिमी चीन तक प्राकृतिक गैस की पाइपलाइन फट गई और उसने आग पकड़ ली।

इस हादसे में दो ग्रामीणों की घटनास्थल पर मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। बचाव दल ने कहा कि घायलों को गंभीर चोटें आई हैं।

पाइप लाइन को बंद कर दिया गया है। मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है और बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493