टोरोंटो, 20 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्व नंबर-1 पुरुष टेनिस खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और स्पेन के राफेल नडाल ने अगले सप्ताह से शुरू हो रहे टोरोंटो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट से अपने-अपने नाम वापस ले लिए हैं।
दोनों दिग्गजों से पहले मौजूदा विंबलडन चैम्पियन शीर्ष ब्रिटिश खिलाड़ी एंडी मरे भी टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले चुके हैं।
इसी माह विंबलडन में अमेरिका के सैम क्वेरी के हाथों हार झेलने वाले सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त पुरुष खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच इस टूर्नामेंट में खेलने वाले दुनिया के शीर्ष-4 खिलाड़ियों में अकेले हैं।
यह टूर्नामेंट 25 जुलाई से 31 जुलाई तक खेला जाएगा।
जोकोविच सहित दुनिया के ये चारों शीर्ष खिलाड़ी अगले माह ब्राजीलियाई महानगर रियो डी जेनेरियो की मेजबानी में होने वाले ओलम्पिक खेलों में खेलते नजर आएंगे।
रियो ओलम्पिक-2016 पांच अगस्त से शुरू हो रहा है।
dharmpath.com dharmpath