वियतनाम में नई संसद का सत्र शुरू

हनोई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। वियतनाम की 14 वीं नेशनल असेंबली का पहला सत्र बुधवार को राजधानी हनोई में शुरू हो गया। नई संसद 2016-2021 के लिए चुनी गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सत्र के शुभारंभ के अवसर पर असेंबली की महिला अध्यक्ष गुयेन थी किम गैन ने कहा कि काफी महत्वपूर्ण विषयों के साथ नई संसद का पहला सत्र देश भर के लोगों और मतदाताओं के ध्यान बड़े पैमाने पर खींच रही है।

संसद के इस सत्र के दौरान असेंबली के अध्यक्ष, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत अन्य शीर्ष नेतृत्वों का चुनाव किया जाएगा।

सत्र के दौरान असेंबली में समीक्षा और बहस होगी एवं सामाजिक आर्थिक स्थिति रपट पर विचार व्यक्त किया जाएगा। असेंबली में साल 2016 के प्रथम छह माह में राष्ट्रीय बजट के क्रियान्वयन के साथ सामाजिक आर्थिक योजनाओं के क्रियान्वयन का समाधान और इस साल के अंतिम छह माह के राष्ट्रीय बजट को हरी झंडी दी जाएगी।

असेंबली के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव गुयेन फू ट्रांग ने कहा कि 14 वीं असेंबली की शुरुआत क्षेत्र में और विश्व में जटिल घटनाक्रमों के साथ-साथ देश में अनेक अवसरों और चुनौतियों के संदर्भ में हो रही है।

पार्टी प्रमुख वैधानिक प्रणाली को अंतिम रूप देने, असेंबली की गतिविधियों में सुधार और देश के बड़े मुद्दों पर निर्णय करने के लिए असेंबली की जिम्मेवारी में वृद्धि करने समेत कई प्रस्ताव पेश किए जिसको नई संसद पारित कर सकती है।

13वीं असेंबली में अंतिम सत्र के दौरान देश के शीर्ष नेतृत्व बदल दिए गए थे और 14वीं संसद में देश के नेता पुन: चुने जाएंगे।

गत 13 मार्च को गुयेन थी किम गैन असेंबली की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गई थीं। गत 2 अप्रैल को ट्रन दाई क्वोंग नए राष्ट्रपति चुने गए थे जबकि गत 7 अप्रैल को गुयेन जुआन फुक को नए प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया था।

संसद सत्र 29 जुलाई तक चलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493