एर्दोगन ने बुधवार को कहा, “तख्तापलट के प्रयास में अन्य देशों की संलिप्तता हो सकती है। न्यायिक प्रक्रिया से इसका खुलासा होगा।”
उन्होंने अमेरिका में निर्वासित जीवन बिता रहे तुर्की के इस्लामिक धर्म गुरु फतुल्लाह गुलेन और उनके समर्थकों को तख्तापलट के प्रयास में संलिप्त बताया।
तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें सबसे अपने नजदीकी रिश्तेदार से तख्तापलट के प्रयास के बारे में सूचना मिली थी और तब उन्हें यकायक इस पर यकीन नहीं हुआ।
एर्दोगन ने घटना के पीछे खुफिया विभाग की कमजोरी को स्वीकार किया।
उन्होंने कहा, “अगर कोई सटीक खुफिया जानकारी होती तो इस प्रयास से बचा जा सकता था।”
उन्होंने कहा कि उनके पास गुलेन समूह के सदस्यों के संदिग्धों की एक सूची है, लेकिन कानूनी प्रतिबंधों के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकती। पर पूछताछ के दौरान इसका खुलासा हुआ है।
एक बड़ी संख्या में लोगों की गिरफ्तारी और हिरासत में लिए जाने के कारणों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक कदम कानून के अनुरूप उठाया गया है।
एर्दोगन के अनुसार, उनकी सरकार ने गुलेन के प्रत्यर्पण के लिए अमेरिका को अनुरोध भेजा है। उन्होंने कहा, “हमें आशा है कि अमेरिका इस पर जल्द कदम उठाएगा।”
dharmpath.com dharmpath