बांग्लादेश : जेएमबी इकाई प्रमुख समेत 4 गिरफ्तार

ढाका, 21 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश की आतंकवाद रोधी इकाई रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) ने गुरुवार को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमात-उल- मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के एक समूह पर छापा मारकर सगंठन के एक इकाई प्रमुख समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

आरएबी की विधिक और मीडिया शाखा के निदेशक मुफ्ती महमूद खान ने ढाका ट्रिब्यून से पुष्टि की है कि गिरफ्तार किए गए चार लोगों में से एक जेएमबी के दक्षिणी क्षेत्र का प्रमुख है।

खान ने कहा, “चेराग अली इलाके में जेएमबी के प्रशिक्षण केंद्र में गुरुवार सुबह चलाए गए अभियान में गोला बारूद, बम और बम बनाने की सामग्री बरामद की गई है।”

समाचार पत्र ‘द डेली स्टार’ की रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान महमुदुल हसन (27), अकबर उर्फ अबेश (22), नजमुस साकिब (19) और रहमतुल्ला शुवो (19) के रूप में की गई है। महमुदुल जेएमबी की दक्षिण क्षेत्र इकाई का प्रमुख बताया गया है।

जेएमबी सदस्यों की एक जुलाई को ढाका में होले आर्टिसन बेकरी हमले में और सात जुलाई को किशोरगंज में शोलाकिया मैदान में ईद की नमाज के लिए जुटी भीड़ पर हमले समेत कई हत्याओं के मामले में संलिप्तता पाई गई है।

‘द डेली स्टार’ की रिपोर्ट के मुताबिक, आरएबी के विधिक और मीडिया शाखा के सहायक निदेशक मिजनुर रहमान भुईयां ने बताया कि आरएबी ने एक सूचना के आधार पर तड़के चार बजे तोंगी के ऑशपुरा इलाके में एक छह मंजिला इमारत पर छापा मारा था।

जेएमबी ने हाल ही में एक बयान में दावा किया था कि अब समूह का नेता 23 फरवरी, 2014 को जेल की वैन से फरार हुआ सलाउद्दीन उर्फ साजीब है। उसे मौत की सजा सुनाई जा चुकी है।

गुप्तचरों का कहना है कि संगठन अपने प्रमुख मौलाना सइदुर रहमान की गिरफ्तारी के बाद पिछले कुछ सालों में कमजोर हो चुका है। उसके बाद पिछले साल कार्यकारी प्रमुख अबु तल्हा मोहम्मद फहीम उर्फ पाखी की गिरफ्तारी के बाद कई गुटों में विभाजित हो चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493