मास्को, 21 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजीलियाई महानगर रियो डी जेनेरियो में अगले महीने शुरू हो रहे ओलम्पिक खेलों में रूस अब तक का अपना सबसे छोटा दल भेजेगा।
रूस राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के कार्यकारी बोर्ड ने बुधवार को टीम की सूची जारी की। यह दो दिनों के अंदर अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के पास अपनी अपील भेजेगा।
सदस्य सूची में 387 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं जिसमें 201 पुरुष और 186 महिलाएं हैं। कोच और अधिकारियों को मिलाकर कुल 700 लोगों से बड़ा रूसी प्रतिनिधिमंडल रियो जाएगा।
रूस ने बीजिंग ओलम्पिक-2008 में अपना सबसे बड़ा दल भेजा था जिसमें 467 खिलाड़ी शामिल थे। एथेंस ओलम्पिक-2004 में रूस ने 457 खिलाड़ियों को भेजा था।
लंदन ओलम्पिक-2012 में रूस के 438 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
dharmpath.com dharmpath