एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ 3,238 करोड़ रुपये

चेन्नई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 3,238.91 करोड़ रुपये रहा है जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 2,695.72 करोड़ रुपये रहा था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में दर्ज जानकारी के मुताबिक, समीक्षाधीन अवधि में बैंक की कुल आय 19,322.63 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 16,502.97 करोड़ रुपये थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493