नए सत्र के लिए मोराटा और वाजक्वेज ने पास किया स्वास्थय परीक्षण

मेड्रिड, 21 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के खिलाड़ी अलवारो मोराटा और लुकास बाजक्वेज नए सत्र से पहले हुए स्वास्थय परीक्षण में पास हो गए हैं।

मेड्रिड, 21 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के खिलाड़ी अलवारो मोराटा और लुकास बाजक्वेज नए सत्र से पहले हुए स्वास्थय परीक्षण में पास हो गए हैं।

यह दोनों अब कनाडा के लिए रवाना होंगे जहां टीम नए सत्र के लिए कोच जिनेदिन जिदान के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही है।

लोस ब्लांकोस की आधिकारिक वेबसाइट ने बुधवार को लिखा है कि मेड्रिड के कास्टिला सर्गियो मोराटा और लुकास के साथ रवाना होंगे जोकि जिदान की 28 खिलाड़ियों की संभावित टीम का हिस्सा हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यह दोनों खिलाड़ी यूरो कप-2016 में स्पेन की टीम का हिस्सा थे। हालांकि स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो, चोनी क्रूस, पेपे, जेम्स रोड्रिगेज और लुका मोड्रिक अभी आराम कर रहे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493