‘कबाली’ देखने चेन्नई जाएंगे गौरव अरोड़ा

चेन्नई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता गौरव अरोड़ा सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत तमिल एक्शन फिल्म ‘कबाली’ का पहला शो देखने के लिए चेन्नई के रवाना होंगे। फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी।

पा. रंजीत द्वारा निर्देशित फिल्म में रजनीकांत एक डॉन की भूमिका में हैं, जो मलेशिया में तमिलों के हक की लड़ाई लड़ता है।

रजनीकांत के प्रशंसक गौरव ने बताया, “चेन्नई के कार्यालयों में शुक्रवार को अवकाश घोषित कर दिया गया है, जिससे कर्मचारी ‘कबाली’ का पहले शो देखने जा सकें। यहां तक की मैंने सुना है कि टिकट भी बिक रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “मैंने अपने दोस्त से मेरे लिए टिकट खरीदने के लिए कहा है। मैं इसके लिए उत्साहित हूं।”

इसमें राधिका आप्टे, किशोर, दिनेश, कलैअरशन, धन्सिका, रितिका और विंस्टन चाओ जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

गौरव आगामी फिल्म ‘राज रीबूट’ में दिखाई देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493