प्रो कबड्डी : दिल्ली को हराकर शीर्ष पर पहुंचा जयपुर

मुम्बई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। जयपुर पिंक पैंथर्स टीम ने गुरुवार को दबंग दिल्ली को दो अंकों के अंतर से हराते हुए एक बार फिर स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी सीजन-4 की तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

जयपुर ने यह मैच 24-22 के अंतर से जीता। इसके साथ उसके खाते में 42 अंक हो गए हैं। मौजूदा चैम्पियन पटना पाइरेट्स 41 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि तेलुगू टाइटंस 37 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

जयपुर के लिए इस मैच में कप्तान जसवीर सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सात अंक बटोरे। अजय कुमार ने पांच अंक बटोरे जबकि अमित हुडा और रन सिंह ने तीन-तीन अंकों का योगदान दिया।

दिल्ली के लिए कप्तान मिराज शेख ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए कुल 11 अंक बटोरे लेकिन वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके। यह दिल्ली की 10 मैचो में छठी हार है। उसके खाते में 21 अंक हैं और वह आठ टीमों की तालिका में सातवें स्थान पर है।

जयपुर ने गुरुवार को 12 मैचो में सातवीं जीत हासिल की। बंगाल वारियर्स तालिका में सबसे नीचे हैं। उसे 12 मैचों में आठ हार मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493