रियो ओलम्पिक में 300 परमाणु सुरक्षा कर्मियों की होगी तैनाती

राष्टीय समाचार एजेंसी एजेंसिया ब्रासील ने इसकी जानकारी दी।

रेडियो धर्मी पदार्थों को पहचानने में प्रशिक्षित परमाणु सुरक्षाकर्मियों को 2014 फुटबाल विश्व कप के दौरान भी तैनात किया गया था।

एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग (सीएनईएन) के करीब 300 परमाणु सुरक्षा कर्मी रियो ओलम्पिक और पैरालम्पिक -2016 के दौरान तैनात रहेंगे।

इन सुरक्षा कर्मियों का काम परमाणु संबंधी खतरों की पहचान तथा रोकथाम के साथ-साथ आपातकालीन स्थितियों को संभालना होगा। इसके साथ ही इस प्रकार की कई घटनाओं पर प्रतिक्रिया भी देनी होगी।

हाल ही में हुई आतंकवादी घटनाओं के तहत ब्राजील ने ओलम्पिक खेलों के लिए अपनी सुरक्षा योजना में बदलाव किया है। इसमें खेल स्थलों में सुरक्षा कर्मियों की संख्या में बढावा किया गया है।

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में पांच से 21 अगस्त कर ओलम्पिक और सात से 18 सितम्बर तक पैरालम्पिक खेलों का आयोजन किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493