बायर्न के साथ 3 सत्र के बाद डार्टमंड लौटे मारियो

बर्लिन, 22 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मनी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मारियो गोटजे इस सत्र में बोरूसिया डार्टमंट लौटेंगे। वह बायर्न म्यूनिख में तीन सत्र बिताकर वापस लौट रहे हैं।

डार्टमंड ने बताया कि म्यूनिख ने मारियो के साथ 3.7 करोड़ यूरो (4.07 करोड़ डॉलर) किया था।

जर्मनी क्लब से जारी एक बयान में कहा गया कि मारियो की स्वास्थ्य जांच अभी बाकी है और आक्रामक मिडफील्डर का क्लब के साथ करार 30 जून, 2020 तक होगा।

अनौपचारिक आंकड़ों के अनुसार, डार्टमंड क्लब 2.2 करोड़ यूरो (2.42 करोड़ डॉलर) का भुगतान करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493