मुस्ताफिजुर का इंग्लिश काउंटी में शानदार आगाज

लंदन, 22 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान ने इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में शानदार आगाज किया है। उन्होंने नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट गेम में अपनी टीम ससेक्स शार्क्‍स को एसेक्स ईगल पर 24 रनों से मिली जीत में अहम भूमिका निभाई।

वेबसाइट बीडीन्यूज24 डॉट कॉम ने शुक्रवार को लिखा है कि 20 वर्षीय तेज गेंदबाज ने चेल्म्सफोर्ड में हुए मैच में चार ओवरों में 23 रन देकर चार विकेट हासिल किए।

मैच में पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता मिलने पर ससेक्स ने छह विकेट के नुकसान पर 200 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

ससेक्स के कप्तान ल्यूक राइट (24 गेंदों में 32 रन) और फिलिप साल्ट (19 गेंदों में 33 रन) ने बड़े स्कोर की नींव रखी थी। अंत में हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस जोर्डन ने 21 गेंदों में 45 रनों की तूफानी पारी खेल ससेक्स को बड़ा स्कोर प्रदान किया।

जवाब में एसेक्स की टीम आठ विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी। मुस्ताफिजुर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493