कैरेबियाई धरती पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बने कोहली

नॉर्थ साउंड (एंटिगा), 22 जुलाई (आईएएनएस)। विराट कोहली कैरेबियाई धरती पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। कोहली ने शुक्रवार को राहुल द्रविड़ का 10 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा।

सर विवियन रिचर्ड्स मैदान पर जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन कोहली ने अपनी पारी को 143 रनों से आगे बढ़ाया और व्यक्तिगत योग में चार रन जोड़ते ही वह भारत के लिए वेस्टइंडीज में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए।

द्रविड़ ने 2006 में ग्रास आइलेट में 146 रनों की पारी खेली थी। द्रविड़ का यह पहली पारी का स्कोर है।

इसके अलावा कोहली 1997 के बाद विदेश में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। 1997 में सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका में 169 रनों की पारी खेली थी। उस समय वह टीम के कप्तान थे।

अब कोहली की नजर कैरेबियाई धरती पर सबसे बड़ी कप्तानी पारी खेलने वाले इंग्लैंड के सर लेन हटन के 205 रनों के रिकार्ड पर है। वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक सिर्फ दो कप्तान उसी की धरती पर दोहरा शतक लगा सके हैं। हटन के अलावा यह कारनामा आस्ट्रेलिया के आरबी सिम्पसन ने किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493