ऋतिक रोशन के फिल्मी किरदारों पर बने खिलौने जल्द ही बाजार में

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता ऋतिक रोशन के फिल्मी किरदारों पर आधारित खिलौने जल्द ही बाजार में देखने को मिलेंगे।

एक बड़ी खिलौना निर्माता कंपनी ने ऋतिक रोशन की टीम से मुलाकात कर उनके किरदारों पर आधारित खिलौने बनाने की पेशकश की है। ये खिलौने ऋतिक के फिल्मी किरदारों पर आधारित होंगे, जिसमें ‘कृष’, ‘धूम’, ‘बैंग बैंग’, ‘जोधा अकबर’, ‘कोई मिल गया’ और ‘कहो ना प्यार है’ में निभाए गए ऋतिक के किरदार शामिल हैं।

बच्चों के बीच में भी ऋतिक काफी लोकप्रिय हैं।

फिल्म ‘कोई मिल गया’ से ऋतिक ने अपनी शानदार ऐक्टिंग का लोहा तो मनवाया ही साथ में लाखों बच्चों का दिल भी जीत लिाय। फिल्म ‘कृष’ से ऋतिक बच्चों के सुपरहीरो बन गए। बच्चों के बीच में ऋतिक की इसी इमेज को देखते हुए खिलौना कंपनी ने यह निर्णय लिया है।

इस पूरे मसले पर ऋतिक रोशन कहते हैं, “मैं एक्शन हीरो और सुपर हीरो का बड़ा फैन हूं और उनसे संबंधित चीजों का मेरे पास कलेक्शन हैं। अगर मेरे संदर्भ में भी यह काम किया जाएगा तो यह देखना दिलचस्प होगा।”

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऋतिक की चुनिंदा फिल्मों के किरदारों को फिल्म के निर्माताओं की मंजूरी के बाद ही खिलौने के रूप में ढाला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493