डायना पेंटी मजाकिया हैं : अभय देओल

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता अभय देओल ने बताया कि उनकी आगामी फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ की सह-कलाकार डायना पेंटी स्वभाव से मजाकिया हैं, लेकिन उन्हें खुद इस बारे में जानकारी नहीं है।

अभय ने एक कार्यक्रम में कहा, “कॉमेडी समय पर निर्भर है। मुझे लगता है कि कॉमेडी ऐसी चीज है जो आपके भीतर होती है और आप खुद मजाकिया बन जाते हैं।”

डायना की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा,”डायना के साथ अच्छी बात यह है कि वह ज्यादा नहीं सोचती। वह तुरंत प्रतिक्रिया देती हैं। इसलिए मुझे लगता है कि स्वभाव से वह मजाकिया हैं, लेकिन उन्हें इस बारे में पता ही नहीं है।”

फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ में डायना पंजाब से भागी दुल्हन के किरदार में दिखाई देंगी।

इसमें भय देओल, डायना पेंटी, अली फजल, मोमल शेख, जिमी शेरगिल और पीयूष मिश्रा जैसे सितारे हैं।

डायना ने कहा कि वह फिल्म की शुक्रगुजार हैं कि उन्हें अभय से मुलाकात करने का मौका मिला।

यह फिल्म 19 अगस्त को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493