हेबेई की जिंगशिंग काउंटी में मंगलवार को दोपहर एक बजे से बुधवार को सुबह आठ बजे तक 19 घंटों के दौरान 545.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यह 2015 में हुई बारिश के रिकॉर्ड को पार कर गया।
स्थानीय सरकार ने 38,750 लोगों को बचाया है।
बारिश की वजह से बिजली बाधित हो गई है। संचार और अन्य बुनियादी ढांचागत सुविधाएं भी बाधित हैं।
उत्तरी और पूर्वोत्तर चीन में इस सप्ताह की शुरुआत से ही भारी बारिश हो रही है, जिससे कई लोगों की जान गई है और बड़ी संख्या में संपत्ति नष्ट हुई है।
dharmpath.com dharmpath